Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन की मदद से जीजा ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दोस्तों से कराया गैंगरेप

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jul 2017 07:44 PM (IST)

    महिला और उसके पति को बहन व जीजा ने नौकरी के बहाने अपने पास बुलाया। पीड़िता के पति को उन्होंने नौकरी भी दिलाई। इसी बीच पीडि़ता की बहन की मदद से जीजा ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

    बहन की मदद से जीजा ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दोस्तों से कराया गैंगरेप

    जेएनएन, जींद। एक सनसनीखेज घटना में रिश्तों के तार-तार होने का मामला सामने आया है। मामले में बहन ने ही अपनी करतूत से रिश्तों को कंलकित कर दिया। एक जीजा ने अपनी साली से पहले रेप किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे दोस्तों के साथ बी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात में पीड़िता की बहन ने अपने पति की मदद की और उसने ही अश्लील वीडियो बनाया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी बहन ने सहयोग किया। दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप बनाकर जीजा ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

    यह भी पढ़ें: ससुर करता था छेड़छाड़, सास बोलती थी- बड़े शहरों में यह आम बात

    पीड़िता जींद की रहने वाली है। उसके जीजा और बहन अंबाला में रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि अंबाला में रह रहे उसके जीजा व बहन ने काम के लिए उसे और उसके पति को अंबाला बुलाया। उन्होंने उसके पति को प्राइवेट नौकरी दिलवा दी। एक दिन जब उसके पति काम पर गए हुए थे तो जीजा ने बहन के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बहन ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप भी बना ली।

    इसके बाद उसके अश्लील वीडियो व फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ जीजा ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों ने मिलकर उसे अपने अन्य साथी राजन, मुंशी राम व एक अन्य के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला थाना प्रभारी संतोष ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता फिलहाल रोहतक पीजीआइ में भर्ती है और मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो देवर व ननदोई ने किया विवाहिता से दुष्कर्म