अंबाला में 23 ग्राहकों को सौंपी गईं फ्लैट्स की चाबियां, अल्ट्रा प्रीमियम 4 1 बीएचके फ्लैट का भी हुआ उद्घाटन
वी एंड एम रियल कौन ने अंबाला में अपने प्रोजेक्ट माहिरा ग्रीन्स-2 में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जहां 23 ग्राहकों को उनके फ्लैट्स की चाबियां सौंपी गईं।

ग्रींस-2 में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
HighLights
वी एंड एम रियल कौन ने माहिरा ग्रीन्स-2 में कार्यक्रम आयोजित किया।
23 ग्राहकों को उनके नए फ्लैट्स की चाबियां सौंपी गईं।
अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा ने अल्ट्रा प्रीमियम फ्लैट का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। वी एंडएम रियल कॉन द्वारा अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माहिरा ग्रींस-2 में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी से जुड़े निवेशकों, प्रापर्टी डीलर्स, ग्राहकों एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा की उपस्थिति रही। मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों की व्यवस्था भी की गई, जिसने आयोजन को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने 23 पुराने ग्राहकों को उनके फ्लैट्स की चाबियां सौंपीं। ग्राहकों के लिए विशेष पुरस्कारों का भी आयोजन किया गया। अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा ने लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं के नाम निकाले। पुरस्कारों में आइफोन 17 अथवा दुबई यात्रा का आकर्षक विकल्प, एक्टिवा स्कूटर और एलईडी टीवी शामिल रहे।
वहीं नए ग्राहकों के लिए कारों सहित लाखों रुपये के आकर्षक उपहारों की व्यवस्था भी की गई थी। समारोह में कंपनी से जुड़े विभिन्न सहयोगियों एवं गणमान्य अतिथियों को अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर का एक अन्य विशेष आकर्षण अल्ट्रा प्रीमियम 4 1 बीएचके प्लस वन फ्लैट का उद्घाटन रहा।
तिस्का चोपड़ा ने रिबन काटकर इस भव्य फ्लैट का शुभारंभ किया तथा इसकी आंतरिक साज-सज्जा और प्रीमियम निर्माण शैली का अवलोकन किया। फ्लैट की भव्यता और उत्कृष्ट डिजाइन देखकर उन्होंने इसकी सराहना की और इसे मुंबई के उच्चस्तरीय आवासीय प्रोजेक्ट्स के स्तर का बताया।
कार्यक्रम में चंद्रगुप्त बंसल, यतिन बंसल, कृष्णलाल कंसल, तनुज कंसल, अनुभव अग्रवाल, राजीव जैन, सुरिंदर सिंह सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
विशेष रूप से कुरुक्षेत्र से पधारे पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के पुत्र साहिल सुधा को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा की उपस्थिति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। समारोह में मीनू बंसल, कुसुमलता, पारुल बंसल, श्यामा मित्तल, वंदना अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, वरदान अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
