शारीरिक संबंध और दोस्ती का झांसा... हनी ट्रैप के चार शातिर चढ़े हरियाणा पुलिस के हत्थे, एक गलती ने पहुंचा दी जेल
बिजली विभाग के एक सहायक लाइनमैन को ग्राइंडर ऐप के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण और लूटपाट करने वाले चार शातिरों को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-1787696330413_m.webp)
हनी ट्रैप के चार शातिर चढ़े हरियाणा पुलिस के हत्थे। फोटो जागरण
HighLights
ग्राइंडर ऐप के जरिए सहायक लाइनमैन को फंसाया गया।
पीड़ित का अपहरण कर लाखों रुपये की लूट की गई।
सीआईए वन ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, अंबाला। लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने, दोस्ती करने का झांसा देकर शातिरों ने ऐसा जाल बिछाया की बिजली विभाग का सहायक लाइनमैन नितेश निवासी गाांव ढांडा खेड़ी, डाकघर जजवान, जिला जींद (हाल पता बीसी बाजार अंबाला छावनी) को फंसा लिया।
सहायक लाइनमैन ने यह गलती कर दी कि उसने ग्राउंडर एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया और फिर ऐसा फंसा कि उसकी जान पर तो बन आई, जबकि उससे अच्छी खासी रकम तक लूट ली।
आरोपित उसे करनाल में एक सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जबकि अब सीआइए वन पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा है। इनकी पहचान जय राज, निशांत और जसराज सभी निवासी शामली, उत्तर प्रदेश तथा लक्की निवाासी गांव बीबीपुर जलालाबाद, थाना झिंझाना जिला शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इन सभी को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
यह है मामला
नीतेश ने बताया कि वह बिजली विभाग सब डिवीजन नंबर दो में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को वह अपने क्वार्टर पर था और अपने मोबाइल पर उसने ग्राइंडर एप डाउनलोडड किया। इस एप में अनजान लड़कियों के साथ दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने के लिए झांसा दियाजाता है।
इसी एप पर उसकी चैट एक मोबाइल नंबर पर हुई, जिसने उसकी लाइव लोकेशन मांगी। उसने अपनी लोकेशन जनता हलवाई पर दी, जबकि यहां जाम था और शातिर ने कहा कि महाराजा ढाबा के पास आ जाओ। वह ढाबे पर पहुंचा तो दो लड़के मिले, जिसने उसे लड़की से मिलवाने का झांसादिया और गाड़ी में बिठा लिया।
गाड़ी को लाक कर दिया और दिल्ली हाईवे पर चल दिए। गाड़ी में उसके kसथ मारपीट करने लगी। कुरुक्षेत्र में लिंक रोड पर इन शातिरों ने गाड़ी रोकी औ उसका पर्स, एटीएम व कैश करीब पांच हजार रुपये छीन लिए। एटीएम का पिन पूछा, जब उसने नहीं बताया तो जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उसने एटीएम का पिन नंबर बता दिया।
आरोपितों ने अलग-अलग जगहों से ट्रांजेक्शन कर एक लाख रुपये कैश निकलवा लिए। मोबाइल में फोन-पे से आरोपितों ने 9400 रुपये की ट्रांजेक्शन अलग-अलग की। इसी तरह एक ब्यूटी पार्लर पर पांच हजार रुपये की ट्रांजेक्शन भी की।
करनाल में घुमाते रहे आरोपित
उन्होंने बताया कि यह शातिर उसे गाड़ी में बिठाकर लोकल एरिया में घुमाते रहे। इसके बाद गाड़ी किसी सुनसान जगह पर रोकी और उसे गाड़ी में छोड़कर गाड़ी लाक कर दी। बोनट पर शराब पी जबकि गाड़ी में उसके हाथ पांव बंधे थे। फोन पर बातचीत की और उनको लीला ग्रैंड होटल जाने को किसी ने कहा।
होटल में गए तो वहां इनकी बहसबाजी हुई और यह बाहर आ गए। उसने काफी मिन्नतें की कि उसे छोड़ दे, जिस पर यह शातिर उसे करनाल में ही सुनसान एरिया में छोड़कर फरार हो गए। मोबाइल से काल हिस्ट्री डिलीट की और एप से सारी हिस्ट्री भी साफ कर दी।
मदद के लिए कॉल की
नीतेश ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी यूनियन के प्रधान बलवंत यादव को फोन किया और सारी बात बताई। कुछ देर में डायल 112 की गाड़ी आई, जिसने उसे माडल टाउन सेक्टर 12 की चौकी में पहुंचाया और वहां पर उसने सारी बात बताई। यहां से लीला ग्रैंड होटल गए जहां पर सीआइए टीम ने जांच पड़ताल की।
आराेपितों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है : सीआइए वन
सीआइए वन के प्रभारी परमवीर सिंह ने बताया कि टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी और 42 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपितों का रिकार्ड खंगाला जा रहा।
