छावनी में कूडे़ का अंबार, नप में धूल फांक रहे कूड़ेदान
अंबाला छावनी में गंदगी से बुरा हाल है।
जागरण संवाददाता अंबाला:
अंबाला छावनी में गंदगी से बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। यहां तक कॉलोनियों में भी कूड़े डालने के लिए डस्टबिन तक नहीं है। ऐसे में घरों से निकलने वाला कूड़ा लोगों को मजबूरन खुले में डालना पड़ रहा है। उधर, नगर परिषद में नए डस्टबिन आठ माह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में लगाने के लिए मंगाए थे, लेकिन इनको लगाया तक नहीं गया। कार्यालय में कूड़े के ढेर में नए डस्टबिन धूल फांक रहे हैं।
नगर निगम एक तरफ लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने में लगा है। क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। उसके बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही। छावनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। लालकुर्ती, महेशनगर, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रंगिया मंडी चौक और रामबाग रोड में गंदगी से बुरा हाल है। रंगिया मंडी चौक और बस स्टैंड के पास जो कूड़ेदान लगे थे। वह भी अब गंदगी के ढेर में गल चुके है। इन स्थानों पर नए कूड़ेदान लगाने के लिए नगर परिषद ने मंगाए, लेकिन उनको लगाना भूल गया। करीब आठ माह से नगर परिषद कार्यालय में कूड़ेदान धूल फांक रहे हैं। सचिव राजेश कुमार का कहना है कि नए कूड़ेदान क्षेत्र में लगने है। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी है। जगहों को चिह्नित कर कूड़ेदान लगाए जाएंगे। रेहड़ी-फड़ी वालों को कूड़ादान लगाने की चेतावनी
नगर परिषद अंबाला छावनी के सचिव राजेश कुमार में एक तरफ कूड़ेदान धल फांक रहे हैं। उधर, रेहड़ी-फड़ी वालों को अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वह खुद के खर्चे पर कूडेदान लगाए।