दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का किया शुभारंभ
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। इसमें अंबाला क्लस्टर के विभिन्न डीएवी स्कूलों के लगभग 200 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिसिपल मीनाक्षी डोगरा (डीएवी स्कूल, नारायणगढ़), प्रिसिपल अनूप चोपड़ा (पुलिस डीएवी स्कूल, यमुनानगर), प्राचार्य अमन शर्मा (डीएवी स्कूल, फतेहाबाद) ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण तथा डीएवी गान से किया गया। स्कूल प्रिसिपल डॉ. आरआर सूरी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था द्वारा समय समय पर कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण की नई तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यशाला में हिदी, संगीत, सामाजिक ज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान आदि आठ विषयों की अलग अलग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नारायणगढ़, बराड़ा, यमुनानगर, फतेहाबाद, अंबाला छावनी और अंबाला शहर के डीएवी स्कूलों ने शिक्षकों ने भाग लिया।