वकील के घर में बने ऑफिस से लैपटाप गायब, सीसीटीवी में कैद
वकील के घर में बने ऑफिस से किसी ने लैपटॉप को चुरा लिया। पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जासं, अंबाला शहर: वकील के घर में बने ऑफिस से किसी ने लैपटॉप को चुरा लिया। पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में नया बांस निवासी अशोक गोयल ने बताया कि उनके घर के एक कमरे में ऑफिस बनाया हुआ है। इसमें वह कार्य करते हैं। इसी कमरे में उनका लैपटॉप भी रखा होता है जिसमें उनका सारा डाटा सेव रहता है। जब वह इस दफ्तर में गए तो उन्हें लैपटॉप व उसमें लगी पेन ड्राइव गायब मिली। इसके बारे में उन्होंने पहले परिवार के लोगों से पूछा। लेकिन वह भी लैपटाप गायब होने की बात को सुनकर हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी। इसमें एक शख्स उनका लैपटॉप उठाकर ले जा रहा है। फुटेज में नदी मोहल्ला निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। अशोक गोयल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को इसके बारे में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दिया है।