Move to Jagran APP

गाय तस्करी व गो हत्या रोकने से होगा आतकंवाद का खात्मा : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, अंबाला : यदि पुलिस और अधिक तत्परता से कार्रवाई करते हुए गो हत्या या अन्य

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:19 PM (IST)
गाय तस्करी व गो हत्या रोकने से होगा आतकंवाद का खात्मा : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, अंबाला : यदि पुलिस और अधिक तत्परता से कार्रवाई करते हुए गो हत्या या अन्य अपराधों पर लगाम कसे तो निसंदेह पुलिस व पब्लिक के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा और पुलिस की छवि भी सुधरेगी। आमतौर पर पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश व भेदभाव जैसी सोच देखी जाती है। जिला में लगाई गई टास्क फोर्स जहां गो तस्करी रोकने पर कार्य करेगी, वहीं बेसहारा व सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को प्रशासन की मदद से गोशाला में पहुंचाने का कार्य भी करेगी। ऐसा होने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी होगी। गो तस्करी से जो पैसा एकत्रित किया जा रहा है, वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। इसलिए हमें जल्द ही गो तस्करी व गो हत्या को रोकना है ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके। हमें संकल्प लेना होगा कि गो हत्या व तस्करी को रोकने के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। उक्त बातें पुलिस प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में पुलिस अधिकारियों की आयोजित बैठक में गो संरक्षण प्रदेश प्रभारी डीआइजी भारती अरोड़ा ने कही।

loksabha election banner

अरोड़ा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से गो तस्करी को रोकने के बारे में विस्तार से अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गो तस्करी के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के बारे में भी अधिकारियों को कानूनी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस को सूचना तंत्र मजबूत करना होगा

हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला ने कहा गो तस्करी व गो हत्या को रोकने के लिए केवल पुलिस ही नहीं, हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हमें मिलजुल कर काम करने की आवश्यकता है। ऐसा होने से काफी हद तक इस गोरखधंधे पर लगा कसेगी। प्रदेश सरकार की ओर से भी सख्त कानून बनाया गया है। गाय माता को केवल हिन्दू धर्म में नही बल्कि सभी धर्मों में माना जाता है। इसलिए लोगों की आस्था गो माता में होती है। लोगों को जागरूक किया जाना बेहद आवश्यक है। हर जिला में एक टास्क फोर्स बनाई गई है, जिसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, 12 कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। इस अपराध को रोकने के लिए पुलिस को सूचना तंत्र को भी मजबूत करना होगा। बिना सूचना के इस अपराध पर लगाम लगाया जाना बेहद मुश्किल है। गो सेवा रक्षक दल के सदस्यों की पुलिस वेरिफिकेशन के बाद पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे।

गाय माता के महत्व बारे जागरूक करना जरूरी

अंबाला-पंचकूला पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति को गाय के महत्व के बारे में पता है, वह कभी भी इस अपराध को नहीं करेगा। इसीलिए हमें गाय के महत्व के बारे में जागरूक करना जरूरी है। इस मौके पर अंबाला पुलिस आयुक्त शहरी डॉ. अरुण ¨सह ने आयोग के अध्यक्ष के समक्ष गो तस्करी को रोकने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर आचार्य योगेन्द्र, कुलदीप खरब, चितकारा जी, पुलिस उपायुक्त पंचकूला अनिल धवन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप ¨सह, एसीपी हितेष यादव, एसीपी पंखुड़ी यादव, एसीपी रमेश कुमार, एसीपी अनिल कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.