जमाने के साथ किचन भी हो रहे हैं हाईटेक और मोड्यूलर
एक समय था जब घर में किचन को सब से कम महत्व दिया जाता था। तब किचन का मतलब एक छोटे से कमरे से होता था, जहां बस जैसे-तैसे खाना पक सके।
जागरण संवाददाता, अंबाला: एक समय था जब घर में किचन को सब से कम महत्व दिया जाता था। तब किचन का मतलब एक छोटे से कमरे से होता था, जहां बस जैसे-तैसे खाना पक सके। उस में किसी भी तरह के कोई आधुनिक उपकरण नहीं होते थे और न ही किसी तरह की कोई सजावट होती थी। धीरे-धीरे बदलते समय के साथ किचन के रूप में भी बदलाव आने लगा है। किचन सी¨टग की जगह स्टैं¨डग होने लगा है। इंडियन स्टाइल किचन की जगह आधुनिक कांसेप्ट ने ले ली और किचन को मोड्यूलर किचन कहा जाने लगा। सामान रखने की व्यवस्था के साथ-साथ इसमें आधुनिक उपकरण रखने की जगह होती है। ताकि आसानी से सामान को रखा जा सके। इसके अलावा मौड्यूलर रसोई के अंदर खाना बनाते समय धुंए से निपटने के लिए चिमनी भी लगाई जाती है। जो देखने में आकर्षक होती ही है और धुंए को रसोई से बाहर निकालने में भी काफी कारगर साबित होती है।
कमरे की अपेक्षा रसोई पर हो रहा ज्यादा खर्च
पहले निर्माण के समय केवल कमरे का खर्च तैयार किया जाता था। मगर अब अपने स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए मौड्यूलर रसोई का खर्च पहले तैयार होता है। एक कमरे की निर्माण राशि से ज्यादा महज रसोई पर खर्च आता है। इंटीरियर डिजाइनर अमित ने बताया कि यह रसोई देखने में भले ही महंगी और शोबाजी वाली चीज लगें पर ये काफी यूजर फ्रेंडली होती हैं। मोड्यूलर किचन को इंस्टॉल करना काफी आसान भी होता है। इसमें काफी ट्रेंडी फि¨टग्स, जैसे किचन कैबिनेट्स, बास्केट्स, कॉर्नर ट्रॉलीज, शेलफ्स, स्लाइ¨डग ड्राअर्स आदि लगे होते हैं। इन में आप रसोई का सामान, उपकरण वगैहरा व्यवस्थित ढंग से रख सकते हैं
वुड व स्टील में तैयार की जा रही रसोई
मोड्यूलर किचन को कई अलग- अलग वैरायटी, डिजाइन व रंगों में तैयार किया जा रहा। खासतौर पर युवा कैबिनेट्स को मैटल, वुड, स्टील या ग्लास से तैयार करवा रहे। इनके कलर ग्रे, ब्राउन व बेज आदि रखने के बजाय रैड, लीफी ग्रीन, रॉयल ब्लू जैसे विकल्पों को चुन कर रसोई को आकर्षक लुक दे रहे हैं। आधुनिक उपकरणों से तैयार मोड्यूलर किचन में हर चीज की जगह फिक्स होती है। कोई भी सामान निकालने और काम करने में दिक्कत नहीं होती। रसोई में स्टोरेज की पर्याप्त सुविधा होने की वजह से काफी जगह रहती है क्योंकि सामान कैबिनेट्स और ट्रॉलीज के अंदर रखा जाता है। अमित ने बताया कि मोड्यूलर किचन का बजट मुख्य रूप से इस के साइज पर निर्भर करता है। जैसे-जैसे किचन का साइज बढ़ता है, इस की कीमत भी बढ़ती जाती है। लेकिन इस किचन को आप कम बजट व अपनी पसंद के अनुसार भी आसानी से तैयार करवा सकती हैं।