चालीस शहीदों की याद में कीर्तन समागम
अंबाला कैंट के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में मुक्तसर साहिब के चालीस शहीद सिंहों की याद में कीर्तन समागम कराया गया। इस दौरान हजूरी रागी सुखदेव सिंह ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। इस मौके पर 40 मुक्तों के शहीदी के बारे में विस्तार से कथा द्वारा संगतों को बताया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला कैंट के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में मुक्तसर साहिब के चालीस शहीद सिंहों की याद में कीर्तन समागम कराया गया। इस दौरान हजूरी रागी सुखदेव सिंह ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। इस मौके पर 40 मुक्तों के शहीदी के बारे में विस्तार से कथा द्वारा संगतों को बताया गया। संगतों को बताया कि गुरु गोबिद सिंह साहिब ने 40 शहीदों को मुक्तों का दर्जा दिया था और कहा कि यह चालीस के चालीस मुक्त हुए हैं। इस मौके पर बीएस बिद्रा ने रागी सिंहों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान छोटे साहिबजादों की शहीदी को वीर बल दिवस मनाने के प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर अमनप्रीत राजू, राजेंद्र सिंह राजा, कुलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, मुख्तियार सिंह आदि मौजूद रहे।