Move to Jagran APP

पूर्व सरकारों में रहा परिवारवाद, भाजपा में है कार्यकर्तावाद : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां वंशवाद और परिवारवाद का बोलबाला रहा वहीं भाजपा में सिर्फ कार्यकर्तावाद ही है। हम कार्यकर्ता रहकर ही देशसेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। नड्डा मंगलवार को खन्ना फार्म में आयोजित विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:40 AM (IST)
पूर्व सरकारों में रहा परिवारवाद, भाजपा में है कार्यकर्तावाद : नड्डा
पूर्व सरकारों में रहा परिवारवाद, भाजपा में है कार्यकर्तावाद : नड्डा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां वंशवाद और परिवारवाद का बोलबाला रहा, वहीं भाजपा में सिर्फ कार्यकर्तावाद ही है। हम कार्यकर्ता रहकर ही देशसेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। नड्डा मंगलवार को खन्ना फार्म में आयोजित विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तथा हरियाणा के चुनाव प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज उपस्थित रहे।

loksabha election banner

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए अनुच्छेद को जड़ से खत्म करके देश को एकसूत्र में पिरोया है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है, एक ही संविधान है, एक ही कानून है, एक ही विधान और एक ही झंडा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा के कार्यों को लेकर एक-एक वोटर के पास जाएं और महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में अवगत करवाएं ताकि विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में कमल का फूल खिले। उन्होंने बताया कि 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में मजबूती से कार्य कर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अंबाला की बेटी सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, डॉ. मंगल सेन द्वारा देशहित के लिए किए गए कार्यो बारे में बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। कार्यक्रम में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्ति प्रमुख, जिला विस्तारक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.