विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, 5664 नए पदों पर होगी भर्ती; बोर्ड ने जारी किए आदेश

By Deepak BehalEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 02:50 PM (IST)

भारतीय रेलवे में तकनीकी और पर्यवेक्षकीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद 5,664 नए ...और पढ़ें

भारतीय रेल में 5664 नए पद हुए सृजित (फाइल फोटो)

भारतीय रेल में 5664 नए पद हुए सृजित (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेलवे में 5,664 नए तकनीकी और पर्यवेक्षकीय पद सृजित

  2. लेवल-छह और लेवल-सात के पदों पर चरणबद्ध भर्ती होगी

  3. दिव्यांग कर्मचारियों के पदोन्नति अधिकारों पर महत्वपूर्ण आदेश जारी

दीपक बहल, अंबाला। भारतीय रेलवे में तकनीकी और पर्यवेक्षकीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मानव संसाधन के ढांचे में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे में लेवल-छह और लेवल-सात के 5,664 नए पद सृजित किए गए हैं।

इन पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का रास्ता साफ हो गया है। नए स्वीकृत पदों में लेवल-छह के 2,292 और लेवल-सात के 3,372 पद शामिल हैं। पहले चरण में इनमें से 2,832 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे में पहले से खाली पड़े 21,978 पदों को भरने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

मौजूदा रिक्तियों का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा भरने के बाद नए स्वीकृत पदों के दूसरे चरण की भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव है। यानी रेलवे में एक ओर तकनीकी और पर्यवेक्षकीय स्तर पर नए पद बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निचले स्तर के 10,939 पदों को सरेंडर कर पदों के ढांचे को नए सिरे से व्यवस्थित किया जा रहा है। दूसरी ओर दिव्यांग कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किया है।

जेई-एसएसई के हजारों पदों से मजबूत होगी तकनीकी व्यवस्था

5,664 नए पदों में इंजीनियरिंग और परिचालन से जुड़े पदों की बड़ी हिस्सेदारी है। सिविल इंजीनियरिंग में 424 जेई और 860 एसएसई, इलेक्ट्रिकल में 364 जेई और 739 एसएसई, मैकेनिकल में 265 जेई और 537 एसएसई तथा सिग्नल एवं टेलीकाम विभाग में 336 जेई और 683 एसएसई के पद शामिल हैं।

परिचालन और वाणिज्यिक विभाग में 533 स्टेशन मास्टर/कंट्रोलर, 356 स्टेशन अधीक्षक/चीफ कंट्रोलर, 334 चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर और 143 कमर्शियल सुपरिंटेंडेंट के पद हैं।

रेलवे ने 1023 सुपरन्यूमेररी पद सृजित किए

स्टोर्स विभाग में भी डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट और चीफ डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल हैं। दिव्यांग रेल कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी अधिकारों को लेकर भी रेलवे बोर्ड ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत नोटेशनल प्रमोशन के लिए 1023 सुपरन्यूमरेरी पद सृजित किए गए हैं। इनमें 38 गजटेड और 985 नान-गजटेड पद हैं।