जींद की जनता ने दर्शा दिया कि प्रदेश की राजनीति में जजपा ही विकल्प : दुष्यंत
जननायक जनता पार्टी(जजपा) के अस्तित्व में आने के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला पहली बार अंबाला पहुंचे। इस मौके कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला जो काफिले की शक्ल में उन्हें बनाए गए पार्टी कार्यालय तक लेकर गए।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जननायक जनता पार्टी(जजपा) के अस्तित्व में आने के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला पहली बार अंबाला पहुंचे। इस मौके कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला जो काफिले की शक्ल में उन्हें बनाए गए पार्टी कार्यालय तक लेकर गए। चौटाला ने कहा कि प्रदेश के अंदर परिवर्तन की लहर चल रही है। जींद उपचुनाव ने इस परिवर्तन के अंदर जजपा को सबसे मजबूत पार्टी के रूप में अपनाने का काम किया है। जो बताता है कि 2019 में प्रदेश की जनता जजपा को और मजबूत करेगी। जो लोग उनके अस्तित्व की बात करते थे और कहते थे कि इनका संगठन खड़ा नहीं हो पाएगा। उन लोगों को जींद की जनता ने दर्शा दिया कि प्रदेश में अगर कोई विकल्प है तो वह जननायक जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह डॉ. अजय ¨सह चौटाला से बात करके 28 फरवरी तक संगठन के विस्तार कार्य का समापन कर लेंगे। साथ ही कहा कि बदलाव की सोच के साथ अगर क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ खड़े होते हैं तो वह उनके साथ जा सकते हैं। इनेलो व बसपा के गठबंधन के टूटने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन क्यों टूटा इसका जवाब इनेलो व बसपा के लोग ही जवाब दे पाएंगे। वहीं, इनेलो में जजपा व इनेलो के बीच पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर चल रहे मामले के संज्ञान में होने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी निजी घर पर कोई कब्जा नहीं कर सकता बल्कि जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की बनती है कि वह इसका कब्जा सही लोगों को दिलाए। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरजीत सौंडा, हरपाल ¨सह, अनिल जंधेड़ी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।