राष्ट्र जागरण मंच ने कन्या की शादी में दिया जरूरी सामान
राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा में एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए शनिवार को एक जरूरतमंद लड़की की शादी कर पुण्य का कार्य किया।
संवाद सहयोगी, बराड़ा: राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा में एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए शनिवार को एक जरूरतमंद लड़की की शादी कर पुण्य का कार्य किया। राष्ट्र जागरण मंच समय-समय पर गरीब लोगों की सहायता, स्वास्थ्य जांच कैंप, नेत्र जांच कैंप, रक्तदान कैंप लगाकर जहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाता रहता है, वहीं सर्दियों में गरीब लोगों को जर्सियां, स्वेटर व कम्बल आदि रोजमर्रा की वस्तुएं बांटकर उनके जीवन यापन को आसान बनाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के कर्मठ सदस्य जसविदर सिंह की ओर से गांव सारण में एक जरूरतमंद लड़की प्रियंका की शादी में आवश्यक सामान देकर समाज सेवा का बीड़ा उठाया गया। प्रियंका दो बहनों में बड़ी है। उनका एक भाई भी है, जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। प्रियंका के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट संस्थापक अमरिदर सिंह ने बताया की ट्रस्ट के सदस्य एनआरआइ जसविदर सिंह ने कन्यादान करके समाज में एक अच्छा संदेश दिया हैं और उनके द्वारा बराड़ा बाजार में लोगों की सुविधा के लिए 2 वाटरकूलर भी लगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी समाज के लोगों को भी जसविन्दर सिंह से प्रेरणा लेते हुए समाज में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।