Move to Jagran APP

क्लर्क भर्ती परीक्षा में नकल मारता पकड़ गया आइटीबीपी का जवान, कब्जे में ली गाड़ी

???? ??????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??? ?????? ?????? ???????? ??? ???????? ?? ???? ??????? ???? ????? ?? ??? ???????? ?? ???? ???? ?? ??????? ???? ??? ?? ?????? ??? ??? ???? ????? ???? ????? ?? ????? ???? ???? ????? ??? ??? ????? ???? ?? ?????? ?? ???? ?? ???? ?????? ???? ??? ???? ?? ?????? ?? ????? ??? ???? ??? ???? ?????????? ??????? ????? ?? ???? ???? ?? ?????? ?? ???? ?? ?????? ??? ????? ????????? ?????? ??? ?????? ?? ????? ?? ??????? ?????? ?? ???? ???? ????? ???? ????08????3200 ?? ?? ???? ???? ??? ??? ????? ????? ?? ??? ?????? ????? ???? ????? ????? ???? ??? ??????? ???? ???? ?? ???? ???? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ??? ?? ????? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ???? ?? ??? ????? ?? ??????? ?????? ??????? ?? ???? ?? ??????? ?? ????? ???? ?? ?????? ???? ?? ?? ??? ?????? ????? ?? ?????? ?? ???? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:36 AM (IST)
क्लर्क भर्ती परीक्षा में नकल मारता पकड़ गया आइटीबीपी का जवान, कब्जे में ली गाड़ी
क्लर्क भर्ती परीक्षा में नकल मारता पकड़ गया आइटीबीपी का जवान, कब्जे में ली गाड़ी

जागरण संवाददाता, अंबाला

loksabha election banner

तमाम सुरक्षा के बीच अंबाला छावनी के जैन ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी में आईटीबीपी का जवान राममेहर आधार कार्ड के साथ पर्चियां ले गया। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई वह केंद्र में नकल करता पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उससे मिली पर्ची में बीस उत्तर लिखे थे, जिसमें से करीब छह जवाब प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों के उत्तर थे। कैंट सदर थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और जवान को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी गाड़ी नंबर एचआर08एक्स3200 पर वह सवार होकर आया है। पुलिस गाड़ी के पास पहुंची, लेकिन चालक उसमें मौजूद नहीं था। परीक्षा खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे के बाद जब कोई नहीं आया, तो पुलिस क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने ले आई। पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक के बयान पर राममेहर पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपित पंजाब के संगरूर का रहने वाला है।

----------------

परीक्षा से पहले उत्तर बाहर कैसे पहुंचे जांच में जुटी पुलिस

पुलिस राममेहर से पूछताछ कर रही है कि परीक्षा शुरू होने से पहले सवालों का जवाब उसे कैसे पता चल पाया। इस मामले में राममेहर के साथ अन्य लोग भी लिप्त हैं या फिर नहीं। पुलिस ने जिस गाड़ी को कब्जे में लिया है, उसके मालिक की भी तलाश की जा रही है। आरोपित का कहना है कि वह 3200 नंबर की गाड़ी में सवार होकर आया था। जब पुलिस गाड़ी के पास पहुंची, तो चालक इधर उधर हो गया। माना जा रहा है कि पुलिस गाड़ी के मालिक या चालक को भी तफ्तीश में शामिल कर सकती है।

----------------

फोटो नंबर :: 04

मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया : एसएचओ

अंबाला कैंट सदर थाना प्रभारी नरेंद्र ने कहा कि राममेहर अपने आप को आईटीबीपी का जवान बताता है। उसने बताया कि वह परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी गाड़ी में सवार होकर आया था, उसे भी कब्जे में ले लिया है। मालिक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.