Move to Jagran APP

8 और 9 की हड़ताल के लिए कर्मचारियों को दिया न्योता

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों व विभिन्न कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 8 व 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी नेताओं ने कर्मियों को न्योता दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 01:47 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 01:47 AM (IST)
8 और 9 की हड़ताल के लिए कर्मचारियों को दिया न्योता
8 और 9 की हड़ताल के लिए कर्मचारियों को दिया न्योता

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों व विभिन्न कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 8 व 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी नेताओं ने कर्मियों को न्योता दिया। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी, सचिव सुरेंद्र राणा, जिला प्रधान राम गोपाल आदि ने रोडवेज सिचाई, जनस्वास्थ्य व आईटीआई सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों से संपर्क साधा। कर्मचारियों में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की पोल खोलने वाले पर्चे भी बांटे। राज्य ऑडिटर सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा करके केंद्र में सरकार बनाई थी। इसके बावजूद न तो महंगाई रोक पाई और न ही बेरोजगारों को रोजगार दिया।

loksabha election banner

वहीं, केंद्र के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान लागू करने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने से पीछे हट गई है। निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने व पंजाब के समान वेतनमान को लागू करने की मांग पर कोई कदम नहीं उठाया। जिसके चलते कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.