महिला अपराध के आरोपों से घिरे इनेलो प्रत्याशी रामपाल ने भरा नामांकन
यमुनानगर महिला पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे में फंसे इनेलो प्रत्याशी रामपाल ने अंबाला लोकसभा सीट से नामांकन भरा है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : यमुनानगर महिला पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे में फंसे इनेलो प्रत्याशी रामपाल ने अंबाला लोकसभा सीट से नामांकन भरा है। लखपति रामपाल ने जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए शपथ पत्र में मुकदमा दर्ज के अलावा अपनी चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में रामपाल अंबाला पहुंचे। उनके खुद के पास दो लाख और पत्नी के पास एक लाख रुपए नगद हैं। इसके अलावा यमुनानगर के पंजाब नेशनल बैंक के सेविग खाता में 13339, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जगाधरी वर्कशॉप के सेविग खाता में 47000 रुपये जबकि एसबीआई जगाधरी के चालू खाता में 10000 रुपए दर्शाये हैं। उनके पास एक लाख रुपए की एलआईसी व उनकी धर्मपत्नी के पास भी एक लाख रुपए की एलआईसी की पॉलिसी है। उनके पास 50 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये तथा उनकी धर्मपत्नी के पास 40 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी, जिनकी कीमत 125000 रुपए दर्शायी है। उन्होंने अपने हल्फिया ब्यान में महिला पुलिस थाना यमुनानगर में मुकदमा नम्बर 39 दिनांक 14.07.2017 दर्शाया है। उनके पास लाजपत नगर यमुनानगर में 1125 वर्गफुट में दो मंजिला रिहायसी बिल्डिग जिसका बाजार मूल्य 25 लाख रुपए दर्शाया है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के पास लाजपत नगर यमुनानगर में 300 वर्गफुट का मकान दर्शाया है जिसकी वर्तमान में 12 लाख रुपए मार्केट वैल्यू दर्शायी गई है। उनके पास 452620 रुपये की चल सम्पति व उनकी धर्मपत्नी के पास 263159 रुपए की चल सम्पति है। उनकी धर्मपत्नी के पास 307000 रुपए की अचल सम्पति है। खरीद के बाद अचल सम्पति के विकास/निर्माण लागत पर 500000 रुपये दर्शायी है जबकि धर्मपत्नी की अचल सम्पति पर 400000 विकास/निर्माण लागत दर्शायी है। उन्होंने अपना रिहायसी पता मकान नम्बर 284, लाजपत नगर, यमुनानगर दर्शाया है तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक दर्शायी है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल सायं 3 बजे तक है। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 24 अप्रैल को होगी वहीं नामांकन वापिस लेने की तिथि 26 अप्रैल है। मतदान 12 मई 2019 को होगा और 23 मई को मतों की गणना होगी।