हादसे में घायल, कार चालक पर केस दर्ज
कालाआंब मार्ग स्थित शाहपुर गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:33 AM (IST)
संस, नारायणगढ़ : कालाआंब मार्ग स्थित शाहपुर गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रोहित वासी शाहपुर ने थाना नारायणगढ़ में दी शिकायत में कहा, वह कालाआंब से ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर अपने गांव की ओर आ रहा था। गांव के निकट पीछे से आइ एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें