भारतीय योग संस्थान की कार्यकारिणी गठित
सेक्टर-9 के अग्रवाल भवन में भारतीय योग संस्थान अर्बन इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विशाल वर्मा को दूसरी बार प्रधान चुना गया।
जासं, अंबाला : सेक्टर-9 के अग्रवाल भवन में भारतीय योग संस्थान अर्बन इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विशाल वर्मा को दूसरी बार प्रधान चुना गया। रत्नलाल भारती जिलामंत्री, जगदीश संगठन मंत्री, पवन सिघला उप प्रधान, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष चुना गया। जोन प्रधान का दायित्व राजकुमार छाबड़ा, वीरेंद्र धीरवाल, तरसेम कुमार, राजेश कालड़ा, अजय भगत, किशोरी लाल सैनी और कनूप्रिया सदस्य होंगे। अध्यक्षता राज्य प्रधान राज किशन सैनी ने की। ------------------
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर किया पौधारोपण
फोटो : 32
संस, बराड़ा: शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर दौदपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण किया। लखबीर सिंह ने ऊधम सिंह के शहादत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश प्रेम के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मौके पर प्रधान गुरप्रीत रांधवा, उप प्रधान परविद्र नागर सिंह, अमनदीप सिंह, राम दयाल, मोहित, दरशत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।