जूडो में छाए ओएसडीएवी कैथल के खिलाड़ी
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय जोनल स्तरीय नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। विजेता लड़कियां नई दिल्ली में 7 से 9 दिसंबर व लड़के 12 से 14 दिसंबर को रांची झारखंड में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जासं, अंबाला : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय जोनल स्तरीय नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। विजेता लड़कियां नई दिल्ली में 7 से 9 दिसंबर व लड़के 12 से 14 दिसंबर को रांची झारखंड में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंतिम दिन जूडो और स्वी¨मग के मुकाबले हुए। लड़कों के जूडो मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल शाहाबाद का मोहित, ओएस डीएवी कैथल का सुमित, विशाल व निशांत, एके डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र का विकास व आकाश शर्मा, थर्मल डीएवी पानीपत का देव तेविता, केएल आर्य डीएवी हिसार का अंचित, ओएस डीएवी कैथल का गीतांशु और डीएवी फतेहाबाद का अ¨रदम प्रथम रहा।
---------------------
लड़कियों के जूडो में यह बनी विजेता
लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता में डीएवी थर्मल पानीपत की हंशु, स्वाति, नवमिति, नेहा व शीनू, समालखा डीएवी की देवांशी, ओएस डीएवी कैथल की अक्षरा और श्रेया प्रथम रही।
----------------
स्वी¨मग में यह बने विजेता
स्वी¨मग लड़कों और लड़कियों में डीएवी स्कूल थर्मल पानीपत जोन प्रथम और लड़कों में डीएवी स्कूल हिसार जींद जोन रनर अप रहा। लड़कियों में पुलिस डीएवी अंबाला, अंबाला जोन रनर अप रहा।