ब्रिज ऑफ होप में बताया बच्चों को मां का महत्व
बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च की संस्था ब्रिज ऑफ होप की ओर से मातृ दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च की संस्था ब्रिज ऑफ होप की ओर से मातृ दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि मां सबसे प्यारी इंसान है। मां जिसे भगवान से कम नहीं आंका जा सकता, अपने बच्चे की सबसे अच्छी प्रशिक्षक और मार्गदर्शिका होती है। मां हमारी सारी चिताओं तथा दु:खों को अपने अन्दर समेट लेती हैं। मां ही हमारे लिए बिना किसी स्वार्थ या लाभ के चौबीस घंटे काम करती हैं। फादर सतीस कुमार ने बताया कि बाइबल में लिखा है- हे बालकों, अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बनो। मौके पर संस्था के सदस्य विनोद कुमार, भूपिन्द्र कुमार, पूजा, रोजी, ऊषा और सुनीता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप