Move to Jagran APP

विवाहिता बोली- वीडियो दिखाकर पति करता है ऐसी हरकत, ससुर भी रखता है बुरी नीयत

विवाहिता ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 12:19 PM (IST)
विवाहिता बोली- वीडियो दिखाकर पति करता है ऐसी हरकत, ससुर भी रखता है बुरी नीयत
विवाहिता बोली- वीडियो दिखाकर पति करता है ऐसी हरकत, ससुर भी रखता है बुरी नीयत

जेएनएन, अंबाला। एक विवाहिता ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता है। वह उससे दुष्कर्म भी करता है। यही नहींं, उसका ससुर भी उस पर बदनीयत रखता है। ससु राल वालोंं पर महिला नेे दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। महेश नगर थाना पुलिस ने विवाहिता के पंजाब के लुधियाना में रहने वाले पति, ससुर के साथ-साथ देवर राहुल, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मई 2011 में हुई थी। पिता ने छह लाख रुपये दान दहेज पर खर्च किए थे, लेकिन फिर भी उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए और ताने मारने लग गए। इतना ही नहीं कार व दो लाख रुपये नगद की डिमांड करने लग गए, इसीलिए उक्त आरोपितों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया।

जब उसने कहा कि उसके मायके वाले पैसा और कार देने में सक्षम नहीं है तो उसके साथ मारपीट होने लगी। ससुरालियों ने उसे यमुनानगर में रहने वाली ननद के साथ मिलकर खूब परेशान किया गया। उसके पिता ने शादी के तीन महीने बाद ही तीस हजार रुपये पति को दिए थे, ताकि वह शांत हो सके, लेकिन फिर भी उनकी डिमांड खत्म नहीं हुई।

इसके बाद उसको कमरे में बंद करके रखा जाने लगा और खाना पीना नहीं देते थे। इतना ही नहीं उसका पति शराब का नशा करने का आदी है वह जब भी नशा करके घर पर आता था तो बिना किसी कारण मुझसे मारपीट करने लग जाता था। जब सास-ससुर को इस बारे में कहती है तो मेरे सास ससुर भी मेरे पति का पक्ष लेते थे, इसीलिए तंग आकर उसने अपने मायके में जानकारी दी। इसके बाद उसके मायके से ससुराल में आए।

पति दिखाता था अश्लील फिल्में

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति नशे में जब भी घर में आता था तो वह उसको पीटता और अश्लील मूवी दिखाता था। साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था। कई बार उसने उससे जबरदस्ती भी की। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे दुष्कर्म भी किया। विवाहिता ने बताया कि उसके पति के अलावा उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था और मौके पर फायदा उसने मेरे साथ छेड़छाड़ भी की। जब उसने अपनी सास को ससुर की हरकतों के बारे में बोला तो उसको चुप रहने के लिए बोला गया।

मारने के लिए आया था छावनी

विवाहिता ने बताया कि उसका पति कुलदीप दुबई चला गया था और वहां से लौटने के बाद 23 अप्रैल 2017 को छावनी में अपने साथियों के साथ आया और उसके पिता से मारपीट की। वारदात के अगले दिन उनका लिखित में समझौता हो गया। इसके बाद मई 2017 में उसका पति फिर दुबई चला गया। अक्टूबर 2017 में वापस आया और फिर से उसे तंग करना शुरू कर दिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.