ससुराल वालों से पति ने की दहेज और कार की डिमांड
महेशनगर की रहने वाली मंजू बाला के पति मलकीत कुमार और उसके परिजनों ने दहेज में कार और जेवरात की डिमांड की। जब महिला के परिजन दहेज की डिमांड को पूरा नहीं कर सके तो उन्होंने महिला को रखने से मना कर दिया।
जागरण अंबाला संवाददाता : महेशनगर की रहने वाली मंजू बाला के पति मलकीत कुमार और उसके परिजनों ने दहेज में कार और जेवरात की डिमांड की। जब महिला के परिजन दहेज की डिमांड को पूरा नहीं कर सके तो उन्होंने महिला को रखने से मना कर दिया। 16 अगस्त 2019 से महिला अपने परिजनों के पास तीन साल के बच्चे के साथ रह रही है। अब महिला ने अब आरोपितों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल के लोगों ने मुझ से दहेज की डिमांड की। जब उनकी मांग पूरी करने से मना कर दिया तो उन्होंने मुझे प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। कई बार हमने मान-मनव्वल भी किया। लेकिन वह नहीं माने।
--------------
14 महीने से घर पर रह रही महिला
महिला की शादी 2006 में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ सालों बाद पति और ससुराल वाले मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैने विरोध किया तो मुझे घर से निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन बुजुर्गाे ने मान-मनव्वल करा दिया था। जिसके बाद मैं फिर ससुराल चली गई। लेकिन बाद में फिर वही हालात हो गए। अगस्त 2019 से वह घर पर रह रही है। दो महीने पहले थाने में तहरीर दी थी। लेकिन अब जाकर महेश नगर थाने में रिपेार्ट दर्ज हुई।