प्रेम संबंध के चलते पति ने की आत्महत्या, पत्नी समेत दो पर केस दर्ज
पत्नी के अवैध प्रेम संबंधों के चलते 37 वर्षीय व्यक्ति ने घर के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया जबकि उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : पत्नी के अवैध प्रेम संबंधों के चलते 37 वर्षीय व्यक्ति ने घर के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया, जबकि उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने रणधीर सिंह की शिकायत पर आरोपित रजनी व सतप्रकाश उर्फ बबला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवालिक कालोनी कालाअंब के रहने वाले रणधीर सिंह बताया कि उसके दो लड़के हैं। वह छोटा बेटा संजीव के साथ रहता है। संजीव ने 14 साल पहले नाहन वासी रजनी के साथ प्रेम विवाह किया था। संजीव कालाअंब में करियाने की दुकान करता था। संजीव की पत्नी रजनी अपने प्रेमी सतप्रकाश उर्फ बबला के साथ फोन पर बातें करती थी। इस बात को लेकर संजीव और रजनी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। अपनी बिरादरी व पंचायती तौर पर रजनी व सतप्रकाश को काफी समझाया, लेकिन वे दोनों नहीं माने। करीब 5-6 दिन पहले रजनी संजीव के साथ झगड़ा करके सतप्रकाश के पास चली गई थी। संजीव इस बात को लेकर काफी परेशान था। हर रोज की तरह मैं सुबह समय करीब 7 बजे अपने खोखे पर आ गया था। करीब दो घंटे के बाद साला समे सिंह आया और बताया कि संजीव ने अपने घर मे छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। दोनों घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कमरे की का दरवाजा तोडकर संजीव कुमार को उतारा और नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में संजीव ने आत्महत्या के लिए रजनी व सतप्रकाश को दोषी ठहराया है। समय - 8:32 बजे समाचार दो बार पढ़ा गया है फाइल संख्या 10