अंबाला में भीषण सड़क हादसा, लुधियाना की बंसल पेंट फैक्टरी के मालिक के बेटे सहित चार की मौत
अंबाला में एक सडक हादसे में चार लोगाें की मौत हो गई। मारे गए लोगों में लुधियाना की बंसल पेंट फैक्टरी के मालिक का बेटा भी शामिल है।
अंबाला, जेएनएन। यहां एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में लुधियाना की बंसल पेंट फैक्टरी के मालिक का बेटा भी शामिल था। हादसा यहां सेंट्रल जेल के समीप नेशनल हाइवे पर हुआ। दीपक बंसल और उसके साथी जिस कार में जा रहे थे उसकी टक्कर यहां ओवर ब्रिज पर एक ट्रक से हो गई।
हादसा वीरवार देर रात करीब एक बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज को सुनकर बलदेव नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। लेकिन, ट्रक से टक्कर लेने के बाद कार पूरी तरह पिच गई थी। इसके कारण पुलिस कर्मचारियों को कटर की मदद से कार को काटना पड़ा। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।
यह भी पढ़ें: कमाल की शादी, साइकिल पर दूल्हा और बरात, दुल्हन को भी इसी अंदाज में विदा करा कर लग गया
मृतकों में एक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी दीपक बंसल के तौर पर हुई। वह लुधियाना की बंसल पेंट फैक्ट्ररी के मालिक का बेटा था। वहीं तीन अन्य की पहचान अंशुल, अरविंद और संजय के रूप में हुई है। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी दीपक बंसल व अन्य किसी काम से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वह अंबाला सेंट्रल जेल का पुल चढ़ने लगे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने कार को पीछे से टक्कर दे मारी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: कमाल की खोज: मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर सहित कई रोगों के टेस्ट होंगे महज तीन से पांच रुपये में
यह भी पढ़ें: सहेली संग लिव इन में रह रही महिला कांस्टेबल को अन्य युवती से हुआ प्यार, मामला थाने पहुंचा