रैन बसेरे के पास लगी हाई मास्ट लाइटें बंद, पसरा अंधेरा
छावनी बस स्टैंड पर लगभग 1 करोड़ 52 लाख की लागत से बनाए गए रैन बसेरों के बाहर लगी हाई मास्ट लाइटें पिछले 1 साल से खराब पड़ी है। रोडवेज और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते बॉक्स के नंगे तार जानलेवा साबित हो सकते हैं।
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी बस स्टैंड पर लगभग 1 करोड़ 52 लाख की लागत से बनाए गए रैन बसेरों के बाहर लगी हाई मास्ट लाइटें पिछले 1 साल से खराब पड़ी है। रोडवेज और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते बॉक्स के नंगे तार जानलेवा साबित हो सकते हैं।
आसपास के दुकानदारों और यात्रियों का कहना है कि लाइटें लगने से पूरे क्षेत्र में रोशनी रहती थी। इसीलिए शरारती तत्व घटनाओं को अंजाम देने में नाकाम साबित होते थे। यात्रियों को भी परेशानी नहीं होती थी। लेकिन बीते काफी समय से यह लाइटें खराब पड़ी हैं जिसके चलते यात्रियों के मन में लूटपाट जैसी घटनाओं का डर लगा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि बिजली को नंगी तारों से हर समय भय बना रहता है। असामाजिक तत्व रैन बसेरा के आसपास मंडराते रहते हैं और मौका लगते ही वारदात को अंजाम देने में पीछे नहीं रहते। इसके अलावा अंधेरे में बेसहारा गाय भी हादसे का कारण बन सकती है। दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि हाई मास्ट लाइटों को ठीक कराया जाए।
राहुल ने बताया कि रैन बसेरे के चलते यहां लाइटें लगाई गई थी। जिसका एक केबल बॉक्स भी लगा है, जिसे असामाजिक तत्वों ने अपना निशाना बनाया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप