डेयरी संचालकों की मनमानी, सड़क किनारे लग रहा गोबर का ढेर
सुभाष पार्क छावनी से ठीक पहले सार्वजनिक शौचालय के पास सड़क किनारे ही गोबर का ढेर लगा है। जो नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों को शहर से बाहर करने के अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। तमाम योजनाएं बनाने के बावजूद न तो निगम अभी तक डेयरी शि¨फ्टग की जगह तलाश पाया और न ही उन्हें शहर से बाहर कर सका।
अंबाला: सुभाष पार्क छावनी से ठीक पहले सार्वजनिक शौचालय के पास सड़क किनारे ही गोबर का ढेर लगा है। जो नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों को शहर से बाहर करने के अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। तमाम योजनाएं बनाने के बावजूद न तो निगम अभी तक डेयरी शि¨फ्टग की जगह तलाश पाया और न ही उन्हें शहर से बाहर कर सका। यही कारण है कि इस डेयरियों के अंदर जमा होने वाले गोबर के ढेर को आसपास के खाली प्लाटो व मुख्य सड़कों पर ही गिराया जा रहा है। सुभाष पार्क की मुख्य सड़क पर ही यह नजारा रोजाना गुजरने वाले राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। बारिश के दिनों में सड़े गले गोबर से उठती दुर्गंध के कारण पास से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। कई सालों से यह समस्या क्षेत्रवासियों के लिए गले की फांस बनी हुई है। बावजूद नगर निगम के कर्मचारियों सहित अधिकारियों ने गोबर को उठवाना तक उचित नहीं समझा। निगम अधिकारियों को चाहिए कि वह जल्द से जल्द गोबर उठवाने की व्यवस्था करें। ताकि जनता परेशान न हो। -यामा, अंबाला छावनी