सड़क किनारे गिराया जा रहा गोबर, निगम अधिकारी मौन
अंबाला: रामपुर सरसेहड़ी के अंदर डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते मुख्य सड़क किनारे गोबर गिराया जा रहा है। हालात यह बन चुके हैं कि मुख्य सड़क किनारे दोनों तरफ जगह-जगह गोबर के ढेर लगे पड़े है।
अंबाला: रामपुर सरसेहड़ी के अंदर डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते मुख्य सड़क किनारे गोबर गिराया जा रहा है। हालात यह बन चुके हैं कि मुख्य सड़क किनारे दोनों तरफ जगह-जगह गोबर के ढेर लगे पड़े है। जिस कारण पूरे इलाके में बदबू ही बदबू फैली रहती है। जबकि नगर निगम रिहायशी इलाकों में चल रही डेयरियों को शहर से बाहर निकालने के बड़े-बड़े दावें कर चुके हैं। अभी तक यह दावें महज कागजों तक ही अटके पड़े हैं इसका अंदाजा यहां के हालात देखकर लगाया जा सकता है। चंडीगढ़ व कालाअम्ब जाने के लिए भी वाहन चालक यहां से गुजरते है तो इलाके की बिगड़ी सूरत ही दिखाई पड़ती है। इसके सुधार के लिए अभी तक न तो निगम अधिकारियों की तरफ से कोई कदम उठाया गया और न ही गोबर गिराने से डेयरी संचालकों को कोई रोक लगाई जा रही है। इस ओर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि गंदगी व गोबर की बदबू से लोगों को छुटकारा मिल सके।
मनोज, अंबाला छावनी