Move to Jagran APP

अंबाला शहर में मेयर पद के लिए छह महिलाओं ने ठोकी दावेदारी

नगर निगम अंबाला शहर के चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला लगा है। मेयर पद के लिए भाजपा की छह नेत्रियों (कार्यकर्ताओं) ने दावेदारी ठोकते हुए जनता के बीच शहर के विकास का एजेंडा बताना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:20 AM (IST)
अंबाला शहर में मेयर पद के लिए छह महिलाओं ने ठोकी दावेदारी
अंबाला शहर में मेयर पद के लिए छह महिलाओं ने ठोकी दावेदारी

- जिलाध्यक्ष के पास अभी नहीं पहुंचे पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने संबंधी आवेदन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, अंबाला : नगर निगम अंबाला शहर के चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला लगा है। मेयर पद के लिए भाजपा की छह नेत्रियों (कार्यकर्ताओं) ने दावेदारी ठोकते हुए जनता के बीच शहर के विकास का एजेंडा बताना शुरू कर दिया। इस बार चुनाव की तैयारी करने वाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को पार्टी का सिपाही बताते हुए निर्णय शीर्ष नेताओं पर छोड़ दिया है। फिलहाल मेयर पद के लिए होने वाले दंगल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के परिवार वाले इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष के पास कोई आवेदन नहीं आया है। फोटो : 35: सैलजा सचदेवा

एडवोकेट संदीप सचदेवा की पत्नी सैलजा सचदेवा कहती हैं कि वह पार्टी की सच्ची सिपाही हैं, अगर पार्टी का सिबल मेयर पद के लिए मिला जनता के विश्वास को कायम करते हुए शहर में रिकार्ड विकास कराने का काम करूंगी। सचदेवा परिवार नीलकंठ मंदिर, गोशाला, इनरव्हील क्लब और पंजाबी बिरादरी से संबंध रखता हैं। समाजसेवी संगठनों के सहयोग से शहर के कई वाटर कूलर से लेकर अन्य कल्याणकारी कार्य किए हैं। फोटो : 36 : नर्मता गौड़

2004 में एडवोकेट नम्रता गौड़ बार एसोसिएशन में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी। भाजपा मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष से पार्टी में शुरूआत हुई और अब भाजपा मंडल सचिव, हरियाणा महिला आयोग की सदस्य हैं। नम्रता कहती हैं कि समाजसेवा के लिए पद मिल गया तो शहर के विकास को पंख लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

फोटो : 37: अर्चना छिब्बर

मेरे परिवार के बड़े बुजुर्ग राजनीतिक पार्टी से जुड़े रहे। मैं भाजपा की सिपाही हूं, अगर मौका मिला तो अंबाला शहर में विकास का ऐसा प्लान तैयार करके काम कराया जाएगा, कि सड़क, नाली और साफ सफाई की ऐसी व्यवस्था होगी जिसे दूसरे जिले की नगर निगम मिसाल के तौर देखेगी।

बॉक्स :

पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी भी दावेदार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी की थी। अब इनकी पत्नी प्रवीण कुमारी भाजपा के सिबल से मेयर पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जता रही हैं। जगमोहन का मानना है कि अगर शहरवासियों ने भरोसा किया तो समाजसेवा में काफी सक्रिय हैं। हालांकि अभी तक महिलाओं से ही जुड़ी हैं। वर्जन :

मेयर पद का चुनाव लड़ने वाली हमारी पार्टी से अभी किसी का आवेदन नहीं आया है। अगले सप्ताह तक पार्टी के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श करके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

राजेश बतौर, जिलाध्यक्ष भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.