गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कीर्तन और भंडारा लगाया
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गांव अधोया स्थित श्री विवेकांनद आश्रम में हवन किया गया। आश्रम में पहुंची संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 07:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बराड़ा : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गांव अधोया स्थित श्री विवेकांनद आश्रम में हवन किया गया। आश्रम में पहुंची संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। मंदिर पर ध्वजारोहण की रस्म पूरी की गई। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का हिदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सभी अपने गुरुओं की शिक्षाओं को याद कर उनकी पूजा करते है। इस मौके पर विजय मोहन, बृजेश कुमार बंसल, संजीव चौहान, राजमोहन राणा, सतीश राणा, मोनू सैनी, मुन शमर, जौनी, सुशील गुप्ता, पवन, फूलचंद, श्याम लाल व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें