रोडवेज की बसों में सफर हुआ महंगा, जानेंं कितने की हुई किराये में बढ़ोतरी
हरियाणा रोडवेज ने पंजाब जाने वाली अपनी बसों के किराये में इजाफा कर दिया है। टोल टैक्स की दरें बढ़नेे के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है।
अंबाला [सुनील बराड़]। हरियाणा रोडवेज ने पंजाब जाने वाली अपनी बसों के किराये में इजाफा कर दिया है। टोल टैक्स की दरें बढ़नेे के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है। आज से नई दरें लागू हो गई हैं। परिवहन विभाग चंडीगढ़ के आदेश पर रोडवेज के ट्रैफिक विभाग ने नई दरें तय की हैं।
इसके मुताबिक, रोडवेज बस 1 से 15 किलोमीटर के बीच का सफर तय करती है तो किराये के अलावा दो रुपये का टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी, टोल की राशि भी किराये में बढ़ती जाएगी। यात्रियों पर 50 किलोमीटर तक का सफर तय करने पर पांच रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। यदि कोई यात्री 170 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा तो उसे किराए के अलावा 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
इतना होगा किराया
रूट | पहले | अब |
अंबाला-चंडीगढ़ | 60 | 65 रुपये |
अंबाला-अमृतसर | 305 | 320 रुपये |
अंबाला-जालंधर | 188 | 190 |
अंबाला-लुधियाना | 140 | 150 |
ये तय की गई है दरें
किलोमीटर | टैक्स राशि |
1 से 15 | 2 रुपये |
16 से 25 | 3 रुपये |
26 से 30 | 4 रुपये |
31 से 50 | 5 रुपये |
51 से 70 | 6 रुपये |
71 से 90 | 7 रुपये |
91 से 110 | 8 रुपये |
111 से 130 | 9 रुपये |
131 से 150 | 10 रुपये |
151 से 170 | 11 रुपये |
171 से अधिक | 12 रुपये |
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें