विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana New DGP: शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की ली जगह

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 16 Aug 2023 11:37 AM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2023 01:14 PM (IST)

हरियाणा को अपना नया डीजीपी मिल गया है। शत्रुजीत सिंह कपूर को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

Haryana News DGP: शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की लोंगे जगह
Haryana News DGP: शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की लोंगे जगह

चंडीगढ़, एएनआई। हरियाणा सरकार ने बुधवार 16 अगस्त को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर (Haryana New DGP) को प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया (Shatrujeet Singh Kapur) है। इसके पहले पीके अग्रवाल (PK Aggarwal) इस पद पर तैनात थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया है।

बता दें कि UPSC पैनल ने पिछले हफ्ते हरियाणा कैडर के तीन IPS अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसी में मनोहर सरकार ने अपना अगला पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत सिंह कपूर को चुना।

1990 बैच के IPS अधिकारी हैं

शॉर्टलिस्ट किए गए तीन IPS अधिकारियों में आर सी मिश्रा, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत सिंह कपूर शामिल थे। बता दें कि आर सी मिश्रा, मोहम्मद अकील दोनों ही 1989-बैच के अधिकारी थे और शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के अधिकारी थे।

सीएम खुद बनाना चाहते थे DGP

सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शत्रुजीत सिंह कपूर को चुनने के इच्छुक थे। ये वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

कपूर के डीजीपी बनने से राज्यपाल खुश

लोक सेवा आयोग से प्राप्त पैनल के विचार पर, हरियाणा के राज्यपाल शत्रुजीत सिंह कपूर को नियुक्त करते हुए खुश हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक शत्रुजीत सिंह कपूर, IPS को अपने पद पर कार्यभार संभालने के लिए कम से कम दो साल के लिए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।