Move to Jagran APP

कंगना के पक्ष में उतरे हरियाणा के गृह मंत्री विज, पूछा- क्या मुंबई संजय राउत के पिता जी की है

हरियाणा के गृह मंत्री बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कंगना पर दिए बयान को लेकर संजय राउत पर निशाना साधा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 12:49 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 12:54 PM (IST)
कंगना के पक्ष में उतरे हरियाणा के गृह मंत्री विज, पूछा- क्या मुंबई संजय राउत के पिता जी की है
कंगना के पक्ष में उतरे हरियाणा के गृह मंत्री विज, पूछा- क्या मुंबई संजय राउत के पिता जी की है

जेएनएन, अंबाला। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) को शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा धमकी देने के मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कंगना के पक्ष में खड़े हो गए हैं। उन्होंने शिवसेना को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुंबई किसी के खानदान का प्रदेश नहीं है। वहां सभी को जाने का अधिकार है।

loksabha election banner

विज ने संजय राउत से सवाल किया मुंबई उनके पिता जी की है? क्या, यह उनका खानदानी प्रदेश है? क्या जो वो यहां किसी को घुसने नहीं देंगे। विज ने कहा मुंबई भारत का हिस्सा है, और कोई भी यहां आ-जा सकता है। जो लोग इस प्रकार की धमकियां देते हैं? उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। विज ने कहा कोई किसी का गला नहीं दबा सकता न ही किसी की आवाज को रोक सकता है। कंगना रनोट द्वारा सरकार से सुरक्षा की मांग करने पर विज ने कहा कि सरकार को उन्हें सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए।

बता दें, कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इससे पहले कंगना ने कहा था कि मुंबई से उन्हें पीओके जैसी फीलिंग आ रही है। कंगना के इस बयान के बाद वह काफी ट्रोल हो गई थी। मामले में संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने के लिए कहा था। इस पर पलटवार करते हुए कंगना करारा जवाब दिया था। कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई जा रही है, किसी में हिम्मत है तो वह रोककर दिखाए। विज से पहले भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने भी कंगना के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि क्या किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.