विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, PM मोदी को बताया था 'पनौती'

By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 22 Nov 2023 09:42 PM (IST)

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी के बयान का पलटवार करते हुए ...और पढ़ें

अनिल विज ने राहुल गांधी को बताया पनौती (फाइल फोटो)
अनिल विज ने राहुल गांधी को बताया पनौती (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस के लिए राहुल गांधी पनौती, डूब रही पार्टी : विज
  2. विज बोले राहुल गांधी बौखलाकर नीचता की पराकाष्ठा तक पहुंचे

पीटीआई, अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी (Raul Gandhi) खुद पनौती हैं। वह बौखलाहट में नीचता की पराकाष्ठता तक पहुंच गए हैं। क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पनौती कहे जाने पर विज ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि यह मैच है इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे खेल भावना के साथ लेना चाहिए।

पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं कांग्रेस के लिए- विज

उन्होंने कहा कांग्रेस के लिए पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं। जिस दिन से वह कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए हैं, उस दिन से कांग्रेस डूबती जा रही है। विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 26 नवंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन बीपीएस प्लेनेटेरियम में होगा।

देश के राजनीति तंत्र में केवल एक भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है, बाकी तो कुनबे या गैंग हैं। उनसे कोई संगठन बनाया नहीं जाता।

काग्रेंसी  रोज करते हैं उछल कूद

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले रोज उछल कूद करते हैं, मगर दस साल में हमने उनका संगठन बनता नहीं देखा। भाजपा का हर स्तर तक संगठन बना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अब पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया जा रहा है, यानि चुनाव की जो सूची होती है, एक पन्ने में जितने मतदाता होते हैं उसका मुखिया बनाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- CM मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, दूसरी बार छोड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय