विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनाव: अनिल विज की नाराजगी के बाद BJP ने बदली उम्मीदवारों की सूची, जुगाड़ से टिकट लेने वालों को झटका

Published: Sun, 16 Feb 2025 09:32 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची में बदलाव किया है। परिवहन ...और पढ़ें

बीजेपी ने अनिल विज को मनाने की कोशिश की। फाइल फोटो
बीजेपी ने अनिल विज को मनाने की कोशिश की। फाइल फोटो

HighLights

  1. 32 वार्ड की पहले जारी सूची के बाद विज समर्थक हुए थे नाराज।
  2. पार्टी हाईकमान ने अनिल विज को मनाने की कोशिश की।

जागरण संवाददाता, अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के 32 वार्डों के उम्मीदवारों की भाजपा द्वारा जारी की गई सूची पर जहां बवाल हो गया, वहीं परिवहन मंत्री अनिल विज के समर्थकों में खासी नाराजगी दिखाई दी। इसी पर चारों मंडल प्रधानों ने आपत्ति उठाई थी। कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए विज नाराज हो गए और मामला तूल पकड़ गया।

भाजपा ने होल्ड की सूची में बदलाव कर रविवार को नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में विज की नाराजगी को दूर करने की कोशिश की है। इसमें कई ऐसे नाम, जिन पर आपत्ति थी, हटाए गए हैं। मंडल प्रधानों का कहना था कि उन लोगों को भी टिकट दी गई, जिन्होंने अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज को हरवाने की कोशिश की।

नाराजगी के बाद पार्टी हाईकमान का बड़ा कदम

हालांकि, पहले जारी सूची को होल्ड करने की बात कही गई थी। उधर, एक बार फिर से सूची बनाई गई है, जिसमें कुछ नेताओं के नाम काटे गए हैं। माना जा रहा है कि विज व उनके समर्थकों की नाराजगी के बाद पार्टी हाईकमान ने यह कदम उठाया हैं।

टिकट बंटवारे के बाद मचा था सियासी घमासान

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने अनिल विज को निकाय चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण में झटका दिया था। अनिल विज ने जिन 32 कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी को भेजी थी, उनमें से 15 को ही टिकट दिया था। पार्टी ने 17 अन्य लोगों को टिकट थमा दिया था।

सुबह होते ही विज समर्थक एकत्रित हो गए और छावनी के भाजपा कार्यालय में चारों मंडल प्रधानों ने बैठक की। जिन कार्यकर्ताओं के नाम काटे गए उन्हें आश्वस्त किया गया था कि टिकट उन्हीं को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अनिल विज से मिलने कोठी पर पहुंचे कार्यकर्ता

बता दें कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने अनि विज को अपना वरिष्ठ नेता बताया था। मंडल प्रधानों के विरोध के बाद भाजपा ने अपने फेसबुक पेज से अंबाला छावनी के पार्षदों की सूची को हटा दिया। जिला कार्यालय में बैठक के बाद मंडल प्रधान अनिल विज से मिलने उनकी कोठी पर पहुंचे। टिकट बंटवारे को लेकर काफी चर्चा हुई थी। 

यह भी पढ़ें- BJP को अनिल विज पर नहीं भरोसा, दूसरे चेहरों पर लगाया दांव; निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मचा घमासान