सीवरेज डालने के लिए छह महीने पहले तोड़ी सड़क आज तक नहीं बनाई
जागरण संवाददाता, अंबाला : विष्णु गार्डन, दयाल बाग में छह महीने पहले सीवरेज डाला जा चुका है लेकिन एजेंसी की ओर से तोड़ी गई सड़क को बनाने का काम आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए कॉलोनी के लोगों में रोष की स्थिति है।
जागरण संवाददाता, अंबाला : विष्णु गार्डन, दयाल बाग में छह महीने पहले सीवरेज डाला जा चुका है लेकिन एजेंसी की ओर से तोड़ी गई सड़क को बनाने का काम आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए कॉलोनी के लोगों में रोष की स्थिति है। लोगों ने कहा कि वह सड़क बनवाने के लिए कई बार ठेकेदार से मिल चुके हैं। उनके कॉलोनी की कुछ सड़कों को भी तोड़ा गया था जिसे ठेकेदार ने बना भी दिया है। ऐसे में निगम अधिकारियों से मांग है कि उनके यहां की सड़क बनवाई जाएं।
कॉलोनी निवासी स्वीटी, अनु, रजनीश, रीटा और सोनिका ने बताया कि बताया कि बीते साल जून में उनके यहां पर सीवरेज डालने का काम शुरू हुआ था। ठेकेदार ने सड़क को तोड़ कर यहां पर सीवरेज की पाइप लाइन डाल दी। इंटरलॉ¨कग टाइल्स को उखाड़कर घरों के बाहर रख दिया गया। इसके बाद यहां पर मिट्टी और धूल से लोगों को जीना दुश्वार हो रहा है। हलकी सी बारिश होती है तो कीचड़ हो जाता है। वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना मुसीबत बन जाता है। इस संबंध में कई बार निगम अधिकारियों से मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ। इसी प्रकार निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को भी वह कई बार बोल चुके हैं। निगम और ठेकेदार दोनों ही आम जनता की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसीलिए जनता का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन आम जनता की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसीलिए यदि कोई सुनवाई नहीं हुई तो आम जनता निगम में जाकर अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करेगी। ठेकेदार हमारी कॉलोनी की यह सड़क न बनाकर मनमानी कर रहा है।