सुष्मा ने खाया बजरंगी का हलवा, जाना भाई का हालचाल
जागरण संवाददाता, अंबाला : भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने बीसी बाजार स्थित घर में पहुंची। उनका छावनी के रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राज्यमंत्री नायब ¨सह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने बीसी बाजार स्थित घर में पहुंची। उनका छावनी के रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राज्यमंत्री नायब ¨सह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। यहां पर करीब 15 मिनट रुकने के बाद विदेश मंत्री अपने घर पर पहुंची। यहां उन्होंने अपने भाई डॉ. गुलशन शर्मा का हालचाल जाना।
उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री के भाई हृदय रोग से पीड़ित हैं, उन्होंने करीब एक माह पहले नई दिल्ली के एम्स में अपना इलाज कराया था। मंगलवार को विदेश मंत्री कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए आई थी। कुरुक्षेत्र के बाद मंत्री दोपहर करीब ढाई बजे रेस्ट हाउस छावनी में पहुंची। लंबे समय के बाद घर पर पहुंचने पर उनके सबसे पंसदीदा गाजर का हलवा कालीबाड़ी मंदिर के पास से मंगवाया गया। अपने भाई के घर पर विदेश मंत्री करीब डेढ़ घंटे रुकी और परिवार से मुलाकात के बाद दोबारा सवा चार बजे रेस्ट हाउस में पहुंची। यहां पर मंत्री अनिल विज के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। करीब पौने पांच बजे वह यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जसबीर ¨सह जस्सी, राज ¨सह, शुभादेश मित्तल, प्रेम सहगल, कमल शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।