Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार योजनाएं कर रही लागू : सैनी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सर

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 07:43 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार योजनाएं कर रही लागू : सैनी
महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार योजनाएं कर रही लागू : सैनी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर रही है। राज्य मंत्री हनुमान वाटिका नारायणगढ़ में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, राज्य मंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरला कपूर, पूर्व चेयरपर्सन एवं पार्षद जगदीप कौर तथा पूर्व पार्षद अनिता चौधरी ने भी संबोधित किया। सैनी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, देश की सरहदों की रक्षा में भी महिलाएं सेना एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर अग्रणी भूमिका निभा रही है। हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में मिस व‌र्ल्ड-2017 का खिताब जीत कर देश और प्रदेश का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर मोहिन्द्रा चौहान, बीनू गर्ग, सुषमा पाल, परविन्द्र कौर, प्रीतपाल कौर मक्कड़, जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.