प्रेमी ने फेसबुक पर डाला सुसाइड नोट तो प्रेमिका ने दर्ज करा दिया दुष्कर्म का केस
राजीव ऋषि, अंबाला शहर शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के माम
राजीव ऋषि, अंबाला शहर
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में चौका देने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िता ने काफी दिन से महिला थाने में मंजीत ¨सह उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दे रखी थी। जिसपर दोनों पक्षों में आपसी स्तर पर समझौते के प्रयास जारी थे। इसी दौरान आरोपित प्रेमी ने फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट डाल दिया। इसमें प्रेमिका व उसके परिवार को आत्महत्या का कारण दिखा दिया। यह संदेश फैलते-फैलते पीड़िता तक पहुंच गया। इसके बाद मामला पूरी तरह से बिगड़ गया। शुक्रवार को इसी शिकायत को आधार बनाकर महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। अस्पताल में मेडिकल के बाद शनिवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान कराए गए। वह अपने आरोपों पर अड़ी रही। घटना के बाद से फरार आरोपित की तलाश में दबिश जारी है। महिला थाना पुलिस की तफ्तीश जारी है।
सूत्रों के अनुसार 2014 में घटनाक्रम आरंभ हुआ। आरोपित मंजीत ¨सह ने पीड़िता को फोन कर मिलने के लिए कहा तो इंकार हो गया। मंजीत लगातार फोन करने लगा तो महिला ने उसकी बात सुनने के लिए बुला लिया। दोनों छावनी के इंदिरा पार्क में मिले तो आरोपित ने शादी का आफर रख दिया। महिला ने सोचने का समय मांगा। दोनों आपस में मिलने लगे। शादी का विश्वास दिलाकर मंजीत ने उसके साथ जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विश्वास दिलाया कि वह जल्द उससे शादी कर लेगा। करीब तीन साल तक रिश्ता चलता रहा। महिला ने शादी की जल्दी की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की कही। केस के अनुसार 2017 में महिला रिश्तेदारी में गई तो वहां आए आरोपित के मामा गुरजीत, पिता जसपाल ¨सह, दोस्त साहिल ने उसे धमकाया कि यदि मंजीत से शादी की तो वह उसे जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपित की मां ने भी फोन पर चेतावनी दी कि यदि शादी हुई तो वह उसे जहर देकर मार देगी। 22 अप्रैल को पीड़िता काम के सिलसिले में रोहतक में थी जब मंजीत ने उसे बार-बार फोन कर छावनी बुलाया। एक होटल में गलत काम किया। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसके द्वारा दी गई शिकायत के बाद आरोपित के पिता भी थाने पहुंचे लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस से समय लेकर आरोपित पेश नहीं हुए। उसके बाद उसे अपने भाई से पता चला कि मंजीत ने अपनी फेसबुक पर सुसाइड नोट डाला है। जिसमें उसे व परिवार को कारण बताया है। उसके बाद केस दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी एएसआइ हरदीप कौर के मुताबिक पीड़िता ने इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को अलग से भी शिकायत की है। होटल में दोनों के ठहरने की एंट्री है। आरोपों की तफ्तीश जारी है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।