निगम के गेट पर सफाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
जागरण संवाददाता, अंबाला : नगर निगम के सफाई कर्मचारी निगम के गेट पर दो दिवसीय भूख पर बैठ
जागरण संवाददाता, अंबाला : नगर निगम के सफाई कर्मचारी निगम के गेट पर दो दिवसीय भूख पर बैठ गए। कर्मियों की मांग है कि सफाई दरोगा, हेड माली, सीवरमैन एवं मैट को तृतीय श्रेणी का वेतन दिया जाएं। सफाई कर्मियों के पद सृजित करके उन्हें पक्का किया जाएं और डोर-टू-डोर सफाई कर्मियों को भी ठेका प्रथा समाप्त करके विभाग में समायोजित किया जाएं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए कर्मी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
नगर निगम सदर जोन के गेट के साथ में यह भूख हड़ताल सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रखी गई है। पहले दिन भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रदीप मचल ने की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ईपीएफ देने में कर्मियों का शोषण करते हैं उन ठेकेदारों की सिक्योरिटी रोक कर उनको ब्लैक लिस्ट किया जाए। प्रधान सेवा राम, वीरपाल, हरिशंकर और ¨रकू ने कहा कि दमकल विभाग में लंबे समय से लगे हुए कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है जिसे तुरंत प्रभाव से रोका जाएं। सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है जिसके चलते उनका शोषण हो रहा है। पहले दिन की भूख हड़ताल पर जोन प्रधान सेवाराम, रोहित, कमल कुमार, धमेंद्र, बीरपाल, करण, दीपक हंस, बुंदू राम, अनिल कुमार, हरि शंकर, जस¨वद्र ¨सह पर बैठे। सर्व कर्मचारी संघ से सुरेंद्र राणा, रोडवेज से महावीर पाई ने सफाई कर्मियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कर्मियों को उत्साहवर्धन भी किया।