Move to Jagran APP

नागरिक अस्पताल में मरीजों की सेवा को दो नई एंबुलेंस मिली

नागरिक अस्पताल को मरीजों की सेवा के लिए दो नई एंबुलेंस मिल गई हैं। अभी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से मरीजों की सेवा में नहीं लगी हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:51 AM (IST)
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सेवा को दो नई एंबुलेंस मिली
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सेवा को दो नई एंबुलेंस मिली

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के नागरिक अस्पताल को मरीजों की सेवा के लिए दो नई एंबुलेंस मिल गई हैं। अभी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से मरीजों की सेवा में नहीं लगी हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद एंबुलेंस सड़कों पर उतार दी जाएंगी।

loksabha election banner

शहर के नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 1600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर सुबह से पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रहती है। वहीं हाइवे पर एक्सीडेंट, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को लेकर आने-जाने के लिए एंबुलेंस सेवा भी लगी है। बीते साल तक अस्पताल प्रशासन के पास 23 एंबुलेंस थी। इसमें कई एंबुलेंस धीरे-धीरे खराब होने लगी थी। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता था।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए नई एंबुलेंस की मांग की थी। इसमें अस्पताल प्रशासन को पिछले साल सितंबर में पांच, जनवरी में 11 और दीपावली से पहले 2 नई एंबुलेंस मिली हैं, लेकिन दीपावली के बाद मिली दो एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन होने पर मरीजों की सेवा में शुरू होगी। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

नई एंबुलेंस बीएलएस है, इसमें मरीजों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं एम्बुलेंस में पैरामेडिकल स्टॉफ की सुविधा भी है, लेकिन अभी स्टॉफ के अभाव में कुछ एंबुलेंस में पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा है। अस्पताल प्रशासन की माने तो नए स्टॉफ की नियुक्ति होने पर सभी में पैरामेडिकल स्टॉफ की सुविधा मिलेगी। ट्रॉमा सेंटर के बाहर खड़ी खराब एंबुलेंस

नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर चार खराब एंबुलेंस खड़ी हैं। ये एम्बुलेंस कंडम हो चुकी हैं। वहीं लंबे समय से एंबुलेंस खड़ी रहने से गंदगी और शीशे भी टूट गए है। कंडम एंबुलेंस के विषय में डीसी कार्यालय को पत्र भी लिख दिया गया है। प्राइवेट एंबुलेंस मरीजों को सीधे लपकते हैं

अस्पताल परिसर के बाहर प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों का गिरोह सक्रिय है। प्राइवेट एम्बुलेंस चालक निजी चिकित्सालय में लेकर जाने वाले मरीजों को सीधे लपक लेते हैं। वहीं जिले से बाहर इलाज के लिए जाने वाले तीमारदार प्राइवेट एंबुलेंस से जाते हैं। वहीं शव को घर लेकर जाने वाले तीमारदार भी प्राइवेट एंबुलेंस करते हैं। इस वजह से नागरिक अस्पताल के बाहर प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती है। नई एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन होने पर मरीजों की सेवा में लगाई जाएगी। वर्तमान में मरीजों की सेवा में 16 एम्बुलेंस लगी है। वहीं रजिस्ट्रेशन होने पर 18 एम्बुलेंस मरीजों की सेवा में लगाई जाएगी।

- अंजली शर्मा, फ्लीट मैनेजर, नागरिक अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.