हरगोबिद सोसाइटी ने किया कांबोज को सम्मानित
हरगोबिद सिंह सेवा सोसाइटी द्वारा हरपाल कंबोज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोसायटी के मैनेजमेंट सदस्यों और संगत ने हरपाल को सिरोपा भेंट करके उनका स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरगोबिद सिंह सेवा सोसाइटी द्वारा हरपाल कंबोज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोसायटी के मैनेजमेंट सदस्यों और संगत ने हरपाल को सिरोपा भेंट करके उनका स्वागत किया। कंबोज ने कहा कि श्री गुरु हरगोबिद साहिब बहुत परोपकारी योद्धा थे। उन्होंने अपनी सारी शक्ति हरमिदर साहिब व अकाल तख्त साहिब के आदर्श स्थापित करने में लगाई। कंबोज ने सोसायटी द्वारा चलाए जाने वाले विद्यालय के भवन निर्माण के लिए अपनी सेवाएं प्रस्तुत की। मौके पर श्री गुरु गोबिद साहिब पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बलबीर सिंह, प्रधान हरपाल सिंह, मैनेजर रणवीर सिंह, सदस्य बलजीत सिंह, इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुंवर पाल सिंह, सोनू सभरवाल मौजूद रहे।