Move to Jagran APP

जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे सवा करोड़ के विदेशी जिम्नास्टिक उपकरण

खेल मंत्री अनिल विज ने 7.03 करोड़ की लागत से बने जिम्नास्टिक हाल का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह जिम्नास्टिक हाल पूरी तरह से वातानुकूलित है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 07:33 AM (IST)
जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे सवा करोड़ के विदेशी जिम्नास्टिक उपकरण
जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे सवा करोड़ के विदेशी जिम्नास्टिक उपकरण

कुलदीप चहल, अंबाला: सरकार के जेम (जीईएम) पोर्टल से अंबाला में सवा करोड़ रुपये के जिमनास्टिक खेल उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है और उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। विदेशी उपकरण आने के बाद अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल के उद्घाटन के बाद जल्द ही इन उपकरणों को लाया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने 7.03 करोड़ की लागत से बने जिम्नास्टिक हाल का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह जिम्नास्टिक हाल पूरी तरह से वातानुकूलित है। दूसरी बार मिलेंगे विदेशी उपकरण

loksabha election banner

जिम्नास्टिक में अंबाला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इसी सेंटर से अंबाला के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं तक का सफर तय किया है। सुरेखा राणा ने आस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। साल 2003 में हॉलैंड से विदेशी उपकरण मंगाए गए थे। अब यह दूसरा मौका होगा, जब खिलाड़ियों को विदेशी उपकरण मिलेंगे। करीब सवा करोड़ रुपये के यह उपकरण मंगाए जा रहे हैं। यह बताना जरूरी है कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के जिम्नास्टिक उपकरणों की अच्छी खासी डिमांड है। सरकार के जेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कुछ फर्में, जो इस तरह के विदेशी उपकरण सप्लाई करने की क्षमता रखती हैं, वे अपने टेंडर देंगे, जिसके बाद यह उपकरण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। करीब सवा करोड़ रुपये के विदेशी उपकरण जिम्नास्टिक हॉल में इंस्टाल किए जाएंगे। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार के जेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड फर्मों से इनकी खरीदारी की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही यह उपकरण सेंटर में उपलब्ध होंगे।

- अरुणकांत, खेल उपनिदेशक, अंबाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.