Move to Jagran APP

14 साल की नाबालिग बनी थी दुल्हन, बरात को लौटना पड़ा बैरंग

देर रात को लड़की शादी का कार्यक्रम था। बारात के लिए स्वागत के लिए शानदार व्यवस्था की गई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति को पता चला कि जिस लड़की की शादी की जा रही है वह नाबालिग है।

By Ankit KumarEdited By: Published: Mon, 12 Jun 2017 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 01:20 PM (IST)
14 साल की नाबालिग बनी थी दुल्हन, बरात को लौटना पड़ा बैरंग
14 साल की नाबालिग बनी थी दुल्हन, बरात को लौटना पड़ा बैरंग

जेएनएन, अंबाला। उप्र के अलीगढ़ से अंबाला पहुंची बरात को बिन दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। बारात 14 साल की दुल्हन को लेने आई थी। मामला नाबालिग लड़की का होने के कारण किसी ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना एसएचओ को फोन पर कर दी।

loksabha election banner

एसएचओ को जैसे ही सूचना मिली तो प्रोटेक्शन आफिसर के पुलिस ने छावनी के 12 क्रॉस रोड पर चल रहे विवाह मंडल में दखल डाल दी। एसएचओ रजनी के साथ-साथ प्रोटेक्शन आफिसर अरविंद्र कौर ने दुल्हन और दूल्हे के कागजात चेक तो दूल्हा 24 साल का निकला। पुलिस की कार्रवाई के बाद बरात वापस बैरंग लौट गई।

यह भी पढ़ें: अब विश्वविद्यालयों से जुड़ेगी खेती, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर होगी नई पहल

हुआ यूं कि छावनी के 12 क्रास रोड पर शनिवार देर रात को लड़की शादी का कार्यक्रम था। बारात के लिए स्वागत के लिए शानदार टेंट व खाने की व्यवस्था कर ली गई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति को पता चला कि जिस लड़की की शादी की जा रही है वह नाबालिग है। इसीलिए मामले की सूचना महिला पुलिस से कर दी गई। प्रोटेक्शन ऑफिसर अरविंद्र कौर को नियुक्त किया और मामले की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों के साथ डीसी अंबाला को दी गई।

पूरी प्लानिंग के साथ पुलिस की टीम शनिवार देर रात को छावनी में पहुंची। पुलिस को शादी में देख कर मौके पर मौजूद लोगों के रंग में भंग पड़ गया। टीम ने जब लड़की की उम्र के बारे में पूछताछ की तो बताया गया कि लड़की की उम्र 18 साल से अधिक है। लेकिन प्रोटेक्शन आफिसर ने मौखिक की बजाए सबूत पेश करने को कहा।

यह भी पढ़ें: पहलवान मौसम खत्री व अंकिता पूनिया बंधे परिणय सूत्र में

इसके बाद लड़की के मां-बाप ने आधार कार्ड दिखाया जिस पर लड़की की जन्मतिथि साल 2003 की पाई गई। इसके बाद लड़के की उम्र संबंधित दस्तावेज चेक किए गए। लेकिन लड़का 24 साल का पाया गया। दुल्हे पक्ष ने प्रोटेक्शन आफिसर के सामने तर्क दिया कि उन्हें लड़की के परिजनों ने दुल्हन की उम्र 18 साल से अधिक की बताई थी।

उन्हें तो अब पता चला है कि उसकी उम्र कम है। वूमेन थाना पुलिस की एसएचओ रजनी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने गलती मानते हुए लिखित में लिख कर दे दिया है। इसीलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। बारात भी रात को ही वापस लौट गई है।

यह भी पढ़ें: घर लौटी अपहृत युवती बोली, दो युवक बंधक बनाकर करते थे सामूहिक दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.