Move to Jagran APP

भाजपा के गुणगान पर राज्यपाल के एडीसी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का माइक किया नीचे

संवाद सहयोगी, मुलाना/बराड़ा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया को पार्टी का गुणगान करना और उससे राज्यपाल को जोड़ना भारी पड़ गया। उनकी टीका-टिप्पणी पर राज्यपाल

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 02:05 AM (IST)
भाजपा के गुणगान पर राज्यपाल के एडीसी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का माइक किया नीचे
भाजपा के गुणगान पर राज्यपाल के एडीसी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का माइक किया नीचे

संवाद सहयोगी, मुलाना/बराड़ा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया को पार्टी का गुणगान करना और उससे राज्यपाल को जोड़ना भारी पड़ गया। उनकी टीका-टिप्पणी पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने इशारा किया। इसके बाद आइपीएस एडीसी मंच पर भाषण दे रही बंतो कटारिया के पास पहुंचे और उनका माइक नीचे कर दिया। इसके बाद उन्होंने महज दो मिनट बाद ही भाषण का समापन कर दिया।

loksabha election banner

सिरसगढ़ में भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति की ओर से छठा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मंच से कहा कि हमें एससी एसपी व डीसी मिलते हैं इससे गर्व होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल भाजपा से हैं। इसी बीच राज्यपाल ने इशारा किया और उनके एडीसी उठे और उन्होंने बंतो कटारिया का माइक नीचे की ओर कर दिया। हालांकि कटारिया का संबोधन जारी रहा। जब वह भाषण पूरा कर जाने लगी तो महामहिम के पास पहुंची, जहां पर उन्हें कुछ सुझाव दिया गया। राज्यपाल के सख्त रूख के बाद उपाध्यक्ष के चेहरे पर उदासी छाई रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.