Move to Jagran APP

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पंजाब और सहारनपुर के बीच रोजाना दौड़ेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

पंजाब और उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के बीच यात्रा करनेवाले रेल या‍त्रियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब और सहारनपुर के बीच अब राेज छह जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें चलेंगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 11:58 AM (IST)
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,  पंजाब और सहारनपुर के बीच रोजाना दौड़ेंगी छह स्पेशल ट्रेनें
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पंजाब और सहारनपुर के बीच रोजाना दौड़ेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

अंबाला, जेएनएन। पंजाब से सहारनपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पंजाब और सहारनपुर के बीच आने-जाने में आसानी होगी। रेलवे मंत्रालय 12 सितंबर से स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है, लेकिन अंबाला रेल मंडल के सहारनपुर से पंजाब के लिए ट्रेनें 14 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी। ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर ली गई है। फिलहाल अप-डाउन में छह ट्रेनों को पटरी पर उतारा जा रहा है। इनमें डिब्रूगढ़-अमृतसर ट्रेन वीरवार-शुक्रवार को अप-डाउन में चलेगी। बाकी अप-डाउन में चार ट्रेनें रोजाना चलाई जाएंगी।

loksabha election banner

ट्रेन चलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बसों का नहीं है सहारनपुर तक संचालन

बता दें कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेनेंं चलाकर लोगों को उनके गृह क्षेत्र तक पहुंचाया गया था। अब देशभर में 12 सितंबर से 80 ट्रेनें दौड़ेंगी। अंबाला डिवीजन ने भी ट्रेनों के संचालन की सूची जारी कर दी है।

ऐसे होगा ट्रेनों का संचालन

05993 डिब्रूगढ़- अमृतसर ट्रेन हर वीरवार को 3:05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। अंबाला कैंट में 4:30 बजे ठहराव होगा। 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ वापसी में अंबाला कैंट 8:08 बजे आएगी। सहारनपुर में 21:45 बजे रुकेगी। इसके अलावा 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ ट्रेन बङ्क्षठडा रेलवे स्टेशन से 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रोजाना चलेगी। वापसी में बङ्क्षठडा 1:35 बजे पहुंचेगी।

सहारनपुर में 2:45 बजे, यमुनानगर 3:18 बजे और अंबाला कैंट 4:15 बजे पहुंचेगी। 03307 धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन का संचालन रोजाना होगा। यह ट्रेन अंबाला सिटी 4:33 बजे, राजपुरा 4:51 बजे, सरङ्क्षहद 5:11 बजे, मंडी गोङ्क्षवदगढ़ 5:24 बजे पहुंचने के बाद खन्ना के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला सिटी 10:03 बजे, अंबाला कैंट 10:30 बजे, जगाधरी 11:19 बजे और सहारनपुर से 12:01 बजे पहुंचेगी।

-------

'' ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि पहले भी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं थीं, लेकिन अब और स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतारी जा रहीं हैं।

                                                                                         - हरि मोहन सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला।

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार के लिए आसान नहीं हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा को किनारे लगाना

यह भी पढ़ें: Ease of Doing Business Ranking में नए मानकों के 'खेल' का शिकार हो गया हरियाणा

यह भी पढ़ें: Exclusive interview: हरियाणा कांग्रेस प्रधान सैलजा बोलीं- सोनिया को 23 नेताओं का पत्र लिखना हैरानीजनक

यह भी पढ़ें: इस 'ऑरो' को जिंदगी की चाह, लेकिन माता-पिता की बेबसी से संकट में एक साल के बच्‍चे की जान

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.