किशोर अवस्था में होने वाले बदलावों से छात्राओं को किया जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में डॉक्टर अनुराधा बहल ने बचों को किशोर अवस्था के बारे में जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में डॉक्टर अनुराधा बहल ने बच्चों को किशोर अवस्था के बारे में जागरूक किया। कक्षा छठी से 12 की लड़कियों को किशोरावस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसी आयु वर्ग में शारीरिक परिवर्तन के कारण जो जो बदलाव आते हैं उनके बारे में चिता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह सामान्य और सभी में होने वाले बदलाव होते हैं। रोटरी क्लब सेक्रेट्री हरमेश लांबा ने भी अपने विचार रखे। बच्चों को डॉक्टर ने रोटरी क्लब के सहयोग से सेनेटरी पैड प्रदान किए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र मोहन इस कार्य के लिए सभी का धन्यवाद किया। मौके पर सुशील कुमार, बबीता, ममता ,प्रीति राजीव कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।