छात्राओं को दी दुर्गा शक्ति एप की जानकारी
देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें शक्ति एप के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। महिला थाने से आए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी इंस्पेक्टर सोमेश, कांस्टेबल रोहित, महिला कांस्टेबल पूजा और परमजीत द्वारा सभी छात्राओं के स्मार्टफोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाई।
अंबाला शहर : देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें शक्ति एप के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। महिला थाने से आए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी इंस्पेक्टर सोमेश, कांस्टेबल रोहित, महिला कांस्टेबल पूजा और परमजीत द्वारा सभी छात्राओं के स्मार्टफोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाई। दुर्गा शक्ति एप की जानकारी और इसके विभिन्न प्रयोगों के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि घर के अंदर या बाहर किसी भी प्रकार की अवांछित घटना, छेड़छाड़ और कोई समस्या आने पर इस एप के प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी शुभदा ठाकुर और वूमन सेल प्रभारी मुक्ता अरोड़ा की देख रेख में संपन्न हुआ।
------------------
झोपड़ पट्टी व मजदूरों के बच्चों की हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
फोटो: 21
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
झोपड़ पट्टी में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों ने सिरसा में आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। टीम की इस उपलब्धि पर एसपी अशोक कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बंधाई दी। साथ ही जय भारत हाकी क्लब पुलिस लाइन अंबाला शहर के हाकी टीम के खिलाड़ियों हॉकी बांटी। उन्होंने इन गरीब परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
किरण छिब्बड़ उप-प्रधान जय भारत हॉकी क्लब ने बताया कि कुशल मार्गदर्शन व समय-समय पर दी गई उचित सहायता के कारण ही बच्चों से तैयार की गई टीम अंडर 19 आयुवर्ग में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुई। यह टीम इससे पहले भी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-17 में सिल्वर मेडल, अंडर-19 में गोल्ड मेडल व राष्ट्रीय स्तर की लड़के-लड़कियों की ख्ेालकूद प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीत चुकी है।