पति के साथ अपहरण कर विवाहिता से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
अंबाला से नवदंपती का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद पत्नी के साथ चार लोगोें ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अपहरण युवक की तलाशशुदा पत्नी ने कराया।
जेएनएन, अंबाला। यहां की एक कालोनी से नए नवविवाहिता युवती का पति के साथ अपहरण कर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में अपहर्ता दोनों को बहादुरगढ़ में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक आराेपित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक के दूसरी शादी करने के बाद उसकी तलाकशुदा पत्नी ने दोनों का अपहरण कराया था।
सिटी मजिस्ट्रेट ने युवती के बयान दर्ज किए। उसके बाद उसका नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने एक आरोपित प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। वह गुरुग्राम की सूरत नगर कालोनी का रहने वाला है। विवाहिता की सास ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे का गुुरुग्राम की रहनेवाली पहली पत्नी से तलाक हाे गया था।
इसके बाद युवक ने दूसरी शादी की थी। बुधवार को गुरुग्राम में रहने वाले आठ लोग उसके घर आ धमके और बेटे व बहू का अपहरण कर ले गए। पानीपत तक दोनों के साथ में मारपीट की गई। पानीपत में नेशनल हाईवे पर कार रोककर आरोपितों ने उसकी बहू के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद दोनों को बहादुरगढ़ में उतार दिया। वहां पर एक कार चालक की मदद से दोनों पानीपत में पहुंचे। उसके बाद परिवार वालों को जानकारी मिले तो वे पानीपत से बृहस्पतिवार दोनों को लेकर अंबाला पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बता दें कि अंबाला छावनी की रेलवे कॉलोनी से इस नव दंपती का अपहरण किया गया था। पड़ाव थाना पुलिस ने गुरुग्राम में सूरत नगर कॉलोनी में रहने वाले हवा सिंह, उसके बेटे नवीन, प्रवीण, बेटी पुष्पा, निशा और उनके साथ अन्य आठ अन्य लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआइआर दर्ज की थह।
बता दें कि कुछ लोग बुधवार को नवदंपती का अपहरण कर ले गए थे। युवक की मां रेलवे पुलिस फोर्स की सेवानिवृत्त हैं। मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके बेटे और पुत्रवधू अपहरण कर लिया है। अपहर्ताओं ने परिवार के साथ मारपीट भी की और घर में रखी नकदी और जेवर भी लूट ले गए।
घर पहुंचने के बाद युवक ने बताया कि रेलवे कॉलोनी से अपहरण करने के बाद अपहर्ताओं ने उसकी पत्नी को महिलाओं और उसे पुरुषों वाली गाड़ी में बैठा लिया था। महिलाओं ने उसकी पत्नी के साथ और पुरुषों ने उसके साथ पूरे रास्ते मारपीट की।