पूर्व पार्षद स्वर्ण कौर भाजपा में शामिल
कांग्रेस पार्टी समर्थित पार्षद बनी स्वर्ण कौर ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। कौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मान सम्मान की कमी थी इसी अनदेखा के कारण कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला : कांग्रेस पार्टी समर्थित पार्षद बनी स्वर्ण कौर ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। कौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मान सम्मान की कमी थी, इसी अनदेखा के कारण कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बीते चार साल में जितना विकास हुआ है उतना विकास कार्य आज तक अंबाला में नहीं हुआ। कांग्रेस ने कभी इतने विकास कार्य इतने कम समय में नहीं कराएं हैं। उनके वार्ड में सीवरेज और नहरी पानी योजनाओं को विस्तार कर आज उनके क्षेत्र को शहरी सुविधा संपन्न बना दिया है। खोजकीपुर, नग्गल, करधान, ब्राह्मण माजरा, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम, सलारहेड़ी, छोटा खुड्डा और सोनिया कॉलोनी तक के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से आज सीवरेज है। लक्की विहार समेत अन्य एरिया में जो बचे हुए विकास कार्य हैं उन्हें भी मंत्री के सामने रखा जाएगा ताकि वह भी हो सके।