पूर्व पार्षद ललता प्रसाद भाजपा में शामिल
भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए कई नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनका पूर्व पार्षद ललता प्रसाद व सेक्टर प्रमुख रवि चौधरी ने स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 08:30 AM (IST)
अंबाला : भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए कई नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनका पूर्व पार्षद ललता प्रसाद व सेक्टर प्रमुख रवि चौधरी ने स्वागत किया। इन सभी को भाजपा का पटका पहनाया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा मान सम्मान होगा। कांग्रेस छोड़कर गुलजार सिंह के नेतृत्व में रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंर्द्र सिंह, अजय कुमार, सुरेश कुमार, अंग्रेज कुमार, गुलशन कुमार, रविद्र सिंह, मनदीप सिंह आदि भाजपा में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें